ये आराम का मामला है: यहां विचर रहा 52 हाथियों का दल, नन्हे शावक मां की गोद में ले रहे चैन की सांस, देखिए VIDEO

ये आराम का मामला है : यहां विचर रहा 52 हाथियों का दल, नन्हे शावक मां की गोद में ले रहे चैन की सांस, देखिए VIDEO
X

मां की गोद आराम फरमाते नजर आए छोटे-छोटे शावक

कटघोरा वनमंडल अंतर्गत सखोदा परिसर कोरबा जिले में 52 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड में बेबी एलीफेंट भी शामिल हैं।

उमेश यादव - कोरबा। छत्तीसगढ़ के जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत सखोदा परिसर कोरबा क्षेत्र में 52 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड में बेबी एलीफेंट भी शामिल हैं। हाथियों के इस झुंड में मां की गोद में छोटे-छोटे शावक आराम फरमाते नजर आए। इस अद्भुत दृश्य को वन परिक्षेत्र अधिकारी केंदई अभिषेक कुमार दुबे ने कैमरे में कैद किया।

वर्तमान में वनमंडल कटघोरा में लगभग 52 हाथियों का दल है। ये हाथी मुख्यतः केंदई और पसान परिक्षेत्र में सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए मानव-हाथी संघर्ष की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके।

ग्रामीणों से की अपील
कटघोरा वनमंडलाधिकारी ने बताया कि, इस तस्वीर ने न केवल हाथियों के सामाजिक जीवन एवं पारिवारिक बंधन को उजागर किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि जंगल इनके लिए सुरक्षित घर और आश्रय स्थल है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों के निकट न जाएं और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story