वूमेन फॉर ट्री योजना का शुभारंभ: महिलाएं करेंगी पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

वोमेन फॉर ट्रीज प्रोग्राम
X

वोमेन फॉर ट्रीज प्रोग्राम

कोंडागांव जिले में वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने किया है।

इसरार अहमद - कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केंद्र शासन की पहल और राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार पूरे राज्य में वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद कोंडागांव में इस योजना का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने किया है।

इस योजना के अंतर्गत बँधापारा स्थित ऑडिटोरियम के पास स्विमिंग पूल परिसर और आसपास के जगह में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा देना और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

कुल हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य
राज्य शासन ने नगर पालिका परिषद कोण्डागांव क्षेत्र में कुल 1000 पौधे रोपित करने के लिए लक्ष्य दिया था। जिसके अंतर्गत शुक्रवार प्रथम दिन ही लगभग 480 पौधों का रोपण किया गया है। राज्य शासन ने इस लक्ष्य को पाने के लिए 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। इस योजना का संक्षिप्त विवरण देते हुए विधायक उसेण्डी ने बताया कि, यह योजना स्व सहायता समूह की महिलाओं को उनकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।


हर एक समूह को 500 पौधों का रोपण करना है
इस योजना के तहत 2 स्व सहायता समूह का चयन किया गया है। जिसमें प्रत्येक समूह में पांच पांच की सदस्यता होगी। प्रत्येक समूह को 500 पौधों का रोपण किया जाना है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 100 पौधा रोपण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही पौधारोपण के पश्चात 1 वर्ष तक महिलाएं इस पौधे की देखभाल करेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को मानदेय के रूप में 08 हजार रूपए की सहयोग राशि भी शासन द्वारा दी जाएगी।


ये रहे उपस्थित
शुभारंभ कार्यक्रम के प्रथम दिवस में ही लगभग 480 पौधों को लगा कर लक्ष्य की आधी पूर्ति हो चुकी है, जिसमें फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंडागांव के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, दीपेश अरोरा, टांकेश्वर पाणिग्रही, नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगण एवं अधिकारी कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थि रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story