जन्माष्टमी पर कोंडागांव में हुआ कमाल: नगर पालिका के CMO के निवास पर लड्डू गोपाल पी रहे दूध, देखिए VIDEO

लड्डू गोपाल पी रहे दूध
इसरार अहमद - कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका CMO के घर अद्भुत चमत्कार देखने को मिला है। लड्डू गोपाल की प्रतिमा ने स्वयं दुध पिया। यह खबर आग की तरह फैला गई। बताया जा रहा है कि, CMO दिनेश डे के घर कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा कर रहे थे। इसी दौरान लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा को चम्मच से दुध पिलाया, तो देखते ही देखते चम्मच का सारा दुध पल भर में गायब हो गया। लोग इसे चमत्कार मान रहें है।
इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर में एक अनोखी घटना की वजह से चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैली कि, नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे के घर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति ने दूध पीना शुरू कर दिया है। जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची, देखते ही देखते अधिकारी के घर के बाहर भक्तों की भीड़ लग गई। लोग इस घटना को भगवान का साक्षात चमत्कार मान रहे है। कई लोगों ने खुद अपने हाथों से लड्डू गोपाल को दूध पिलाने की कोशिश की और उनका दावा है कि, मूर्ति ने उनके हाथों से भी दूध स्वीकार किया।
कोंडागांव जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका CMO के घर लड्डू गोपाल दूध पी रहे है।. @KondagaonDist #Chhattisgarh #KrishnaJanmashtami pic.twitter.com/eBx1qzrmOK
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 16, 2025
मान्यता है कि
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर साल साधक पूर्ण भव्यता के साथ मनाते हैं। यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। सनातन धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत ही अधिक महत्त्व माना जाता है। इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह विशेष पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल 16 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
