वरिष्ठ भाजपा नेता से ठगी: खनिज निगम का चेयरमैन बनवाने का दिया झांसा, 41.30 लाख वसूल लिए

वरिष्ठ भाजपा नेता से ठगी : खनिज निगम का चेयरमैन बनवाने का दिया झांसा, 41.30 लाख वसूल लिए
X

 File Photo 

कोड़ागांव जिले में एक महिला और उसके साथी ने खनिज निगम का चेयरमैन बनवा देने के नाम पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष से 41 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए।

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ में एक वरिष्ठ भाजपा नेता से पद दिलाने के नाम पर ठगी का अनूठा मामला उजागर हुआ है। कोड़ागांव जिले में एक महिला और उसके साथी ने पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष संतोष कटारिया को खनिज निगम का चेयरमैन बनावाने का झांसा देकर 41 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर श्री कटारिया ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित नेता ने शिकायत में बताया कि, कुछ वर्ष पहले काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने आरएसएस के पदाधिकारियों से नजदीकी बताकर उनसे संपर्क किया था। इसके बाद धीरे -धीरे बातचीत होने लगी। अब इन्हीं दोनों ने केशकाल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारिया को खनिज निगम का चेयरमैन पद दिला सकते हैं करके 41 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने अलग-अलग तीन किस्तों में रूपए लिए। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों का करीबी बताया था।


न पद मिला ना पैसे वापस मिले, तब की शिकायत
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई पद नहीं मिला तो वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारिया ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि, सन् 2024 में दिए गए पैसे वापस नहीं मिले। पीड़ित वर्तमान में कोड़ागांव जिले के भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान उत्तर बस्तर के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story