लड़की के साथ गैंगरेप: पीड़िता कवर्धा से रायपुर रेफर, हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ जारी

Kawardha gang rape
X

कवर्धा गैंगरेप पीड़िता को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जंगलों के बीच एक 21 साल की लड़की बेहोश पड़ी मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान लेने के लिए बर्बरता की गई है।

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बंदौरा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली आदिवासी रेप पीड़िता को जिला अस्पताल नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दो संदेहियों को कुकदूर पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों ने सामुहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कवर्धा पुलिस पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

उल्लेखनीय है कि, कवर्धा जिले के बंदौरा के जंगलों में चट्टानों के बीच लड़की बेहोशी की हालात में पड़ी मिली थी। उसी स्थान पर पिकनिक मनाने गए कुछ युवकों ने बेहोशी की हालत में पड़ी युवती को देखा। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई है। डॉक्टरों ने बताया है कि, लड़की के प्राइवेट पार्ट में काफी चोट आई है।

शरीर पर जगह-जगह बर्बरता के निशान
लड़की के परिजनों ने भी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि, युवती के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघी गई हैं। युवती के पैर का नाखून गायब है, गले और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट लगे हैं। जहां युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है, वह इलाका कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में आता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story