छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़: नेलगुंडा जंगल में जवानों ने मार गिराए 4 नक्सली, शव सहित हथियार बरामद

मुठभेड़ में भामरागढ़ दलम के कमांडर सहित चार माओवादी ढेर
एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों और एंटी नक्सल यूनिट सी- 60 में शुक्रवार भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भामरागढ़ दलम के कमांडर सहित चार माओवादी ढेर हो गए। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
महाराष्ट्र नक्सल सेल से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मई गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि, छत्तीसगढ़ सीमा के भामरागढ़ उपखंड के अंतर्गत नव स्थापित पुलिस स्टेशन कावंडे क्षेत्र में विनाशकारी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से नक्सली जंगल मे एकत्र हुए हैं। जानकारी के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम रमेश के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस बल, अप्पा और एसआरपीएफ 113 बाटालियन के विशेष मिशन दस्ते की 12 इकाइयां महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ सीमा में स्थित इंद्रावती नदी के तट की ओर तुरंत रवाना किया गया।

कठिन वन क्षेत्र और भारी बारिश का सामना करते हुए सुरक्षा बल के जवान जंगल पहाड़ी में दाखिल हुए करते हुए, आज सुबह सुबह करीब 10 बजे जब पुलिस दल के जवान जंगल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी जंगल में छिपे माओवादियों ने जवानों को मारने और उनसे हथियार लूटने के इरादे से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
समर्पण की अपील पर बढ़ा दी फायरिंग
उस समय जब पुलिस ने माओवादियों से हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की तब नक्सलियों ने बिना आत्मसमर्पण किए पुलिस पर और भी जोरदार हमला कर दिया। इस पर जवानों ने जवाब में गोलीबारी की। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए नक्सली घने जंगल का फायदा उठाया और मौके से भाग गए। करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने उक्त वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो मौके पर 2 पुरुषऔर 2 महिला समेत 4 माओवादियों के शव बरामद किया।

ये मारे गए एनकाउंटर में
मृत माओवादियों का नाम सन्नू मासा पुंगती, उम्र 35 वर्ष, भामरागढ़ दलम कमांडर ईनाम 8 लाख रुपए, अशोक उर्फ सुरेश पोरिया वड्डे, उम्र 38 वर्ष, भामरागढ़ दलम सदस्य, विज्यो उर्फ विज्यो होयामी, उम्र 25 वर्ष, भामरागढ़ दलम सदस्य ईनाम 2 लाख रुपए, करुणा उर्फ ममिता उर्फ तुनि पांडु वरासे, उम्र 21 वर्ष, भामरागढ़ दलम सदस्य, पुरस्कार -2 लाख रुपए के रूप में पहचान हुई है।
नक्सलियों से बरामद हुए हथियार
उपरोक्त मृत माओवादियों से मुठभेड़, आगजनी और हत्या आदि। अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही उक्त घटना स्थल से एक एसेलार। गढ़चिरौली पुलिस बल ने कुल 4 आग्नेयास्त्र, वॉकी-टॉकी, माओवादी सामग्री सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री, दो 303 राइफल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
