कानूनी दांव- पेंच में फंसे नेता: जगदलपुर की पूर्व महापौर को न्यायालय ने 20 जून को पेश होने का दिया आदेश

Municipal Corporation, Jagdalpur
X

नगर निगम, जगदलपुर 

जगदलपुर की पूर्व महापौर सफिरा साहू को न्यायालय ने 20 जून को पेश होने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की पूर्व महापौर सफिरा साहू को न्यायालय ने 20 जून को पेश होने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी 20 जून का इंतेजार कर रही है और सच बाहर आने की भी बात भी कह रही है। वहीं कांग्रेस अधिवक्ता और संगठन के अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि, जो दस्तावेज कोर्ट में पेश किए गए है। उससे साफ हो गया कि, पूर्व महापौर सफिरा साहू ने अपने निधि में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

ऐसे में अब जो दस्तावेज भाजपा ने कोर्ट में पेश किए गए है। वह साबित कर देगा कि महापौर निधि में करोड़ो का खेल किया गया है। कांग्रेस अब 20 जून का इंतजार कर रहा है कि, पूर्व महापौर क्या जवाब प्रस्तुत करेगी। इधर सवालों को लेकर जगदलपुर मेयर ने काँग्रेस को आड़े हांथ लिया है और कहा कि कांग्रेस के विद्वान अध्यक्ष और उनके वकील ने जो आरोप लगाए हैं। वह अब तक सिद्ध नही हुआ है और इन्होंने पहले ही आरोप को सिद्ध कर कोर्ट के आने वाले निर्णय का अपमान कर जनता को झूटी बात फैला रही है। उन्होंने आगे कहा कि, सब साफ है कि, महापौर निधि में भ्रष्टाचार नहीं किया गया है और सच बाहर आ जायेगा। झूठे कांग्रेसियों को तगड़ा झटका लगेगा।

सफिरा साहू पर महापौर निधि में भ्रष्टाचार का लगा है आरोप
c
आपको बता दें कि, कांग्रेस में रही सफिरा साहू के खिलाफ भाजपा लगातार आरोप लगाती रही कि, महापौर निधि में भ्रष्टाचार किया गया है। लोकसभा चुनाव में सफिरा साहू ने भाजपा ज्वाइन कर लिया था और पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को भुनाते हुए पूरा मामले को कोर्ट ले गई और न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब दोनों दलो के नेताओ को 20 जून का इंतेजार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story