बारिश में भी होगा नक्सलियों का खात्मा: बस्तर आईजी बोले- हमारे टारगेट पर कई बड़े नक्सली, नहीं रुकेगा अभियान

बस्तर आईजी सुंदरराजन पी.
जीवानंद हलधर- जगदलपुर। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन रखी है। जिसको लेकर सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। बीते एक वर्ष में अब तक बसवराज समेत कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है। शनिवार को बस्तर आईजी सुंदरराजन पी. ने बताया कि, बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और नक्सल ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।
नक्सल अभियान को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराजन पी. ने बताया कि, बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी ऑपरेशन जारी रहेगा। pic.twitter.com/eSRkLemzxu
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 28, 2025
उन्होंने कहा कि, मानसून के दौरान हमारा एंटी नक्सल अभियान जारी रहेगा। बारिश के मौसम में भी हमारे सुरक्षाबल माओवादियों की बटालियन को टारगेट करेंगे। हमारे ऑपरेशन से माओवादियों की बटालियन का संख्या बल कम हुआ है। पूरे देश मे माओवादियों की एक ही बटालियन है। इस बटालियन के मुखिया हिड़मा के बाद कमान सम्हाले बरसा देवा भी पुलिस रडार में है। मानसून के दौरान विशेष अभियान में माओवादियों की यह बटालियन खत्म होगी और माओवादी लड़ाके अब मानसून में चैन से नहीं रह पाएंगे।
नक्सल अभियान को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराजन पी. ने बताया कि, बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी ऑपरेशन जारी रहेगा। pic.twitter.com/KKAkwP8C7b
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 28, 2025
बारिश में जवानों के गस्त का वीडियो आया सामने
cबस्तर आईजी के बयान के बाद सुरक्षाबलों का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सुरक्षाबलों का एक दल भारी बारिश में गस्त करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब बारिश के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।
