अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिलेवार तय मुख्य अतिथियों की सूची जारी, राज्यपाल डेका रायपुर में योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

X
By - Tarunaa Sahu |19 Jun 2025 9:34 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवार तय मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। सीएम साय जशपुर में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवार तय मुख्य अतिथियों की सूची जारी हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार, राज्यपाल रमेन डेका रायपुर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में मुख्य अतिथि होंगे। जबकि डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली के योग कार्यक्रम में जाएंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा में मुख्य अतिथि होंगे।


