बीजापुर में मूसलाधार बारिश: पुल पार करते समय चेरपाल नदी में बहा अधेड़, बाढ़ से 100 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क

चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क
गणेश मिश्रा - बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी- नाले उफान पर हैं। इसी बीच गंगालूर मार्ग पर स्थित चेरपाल नदी में बाढ़ आने के कारण 100 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। बाढ़ के चलते नदी के दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं नदी के किनारे बसे गांव में मकानों को खाली कराया जा रहा है।
दरअसल, बीजापुर में देर रात से ही भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण कई गांवों में बाढ़ आ गई है। वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट होकर नदी किनारे बसे गांव के मकान खाली करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं भी ठप है। नदी में बाढ़ आने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोगों को बाढ़ के दौरान नदी के आसपास ना जाने की हिदायत दी जा रही है।
बीजापुर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यहां के चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है. @DistrictBijapur #Chhattisgarh #HeavyRainfall pic.twitter.com/cnYmPLKZID
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 26, 2025
नदी पार करते समय बहा अधेड़
इस भारी बारिश के बीच बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। चेरपाल नदी में बाढ़ के बीच रपटा पार करने के दौरान एक अधेड़ बह गया। नदी में बाढ़ के बावजूद कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। बीच पुल में पहुंचने के बाद तेज बहाव के साथ अधेड़ बह गया। जिसके बाद वह देखते ही देखते बाढ़ की चपेट में आ गया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट गई है।
बीजापुर। चेरपाल नदी में बाढ़ के बीच रपटा पार करने के दौरान एक अधेड़ बह गया। नदी में बाढ़ के बावजूद कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। @DistrictBijapur #Chhattisgarh #Flood #SDRF pic.twitter.com/8IqJzKRaqo
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 26, 2025
