गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया चक्काजाम: कब्जे को हटाने की कर रहे मांग, कार्रवाई नहीं होने से उपजा आक्रोश

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अंबिकापुर- बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम भेड़िया में चक्का जाम किया
नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर- बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम भेड़िया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चक्का जाम किया। इससे पहले पार्टी के सदस्यों ने आवेदन देकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शासकीय भूमि पर किए कब्जे को हटाने को लेकर किया जा रहा है। आरोप है की कुछ लोगों के ने अंबिकापुर - बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम भेड़िया में अतिक्रमण किया है।
कब्जा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अंबिकापुर- बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम भेड़िया में चक्का जाम किया। इससे पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कई बार मामले को लेकर आवेदन लिख चुके हैं। जिसके बाद आवेदन देने पर कार्रवाई न होने से नाराज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अब सड़क पर उतर आई है। वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है।

अतिक्रमण हटाने में प्रशासन नाकाम
आवेदन में लिखा गया है कि, ग्राम पंचायत भेड़िया में स्थित शासकीय भूमि नेशनल हाईवे में स्थित है। जो अम्बिकापुर-बनारस की ओर जाती है। इस मुद्दा को लेकर कई बार ग्रामीणों ने उप-तहसील डॉडकरवा, तहसील-प्रतापपुर और कलेक्ट्रेट में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चक्कर काट रहें है। फिर भी प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कुछ नहीं कर पा रहें है।
सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप
जाग्रेश आ. कोष्णा सिंह, संजय आ. कृष्णा सिंह ये सभी लोग अन्य राज्य (बिहार) से पलायन कर छत्तीसगढ़ आये हैं जो जमीन खरीद कर बसे है। उनके माता मनीदेवी पति कृष्णा सिंह के नाम पर और तीनों के पिता स्व. कृष्णा सिंह आ. परिखा सिंह के नाम पर शासकीय भूमि पर पीएम आवास का नींव रखा। भूमि ग्राम भेड़िया में है। ये लोग जबरन ये कहते हैं कि हम लोगों के पास जमीन नहीं है।
प्रशासन ने जारी किया था आदेश
शासकीय भूमि से प्रशासन ने दो बार कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। परन्तु आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। हाई कोर्ट बिलासपुर से चार माह का स्थगन दिया गया था। 25 मई 2022 को मकान बनाने के लिए नींव खोदा गया था। नींव को ग्रामवासी पाटने के लिये जाते हैं तब ये लोग गड्ढे में सो जाते है। फसाने के उद्देश्य से खुद को ब्लेड से काट लेते हैं।
न्यायालय में लंबित है प्रकरण
भूमि से 27 अक्टूबर 2022 को शासकीय भूमि से ग्राम सभा में अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम भेड़िया में बाजार पट्टे के भूमि पर लगता है। जिस कारण दिनांक 1मई 2023 को उक्त शासकीय भूमि पर ग्राम भेड़िया में सप्ताहिक बाजार बैठाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया। जमीन के मामले में चार न्यायालय में प्रकरण लंबित है। अभी तक प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ है।
