बैंक के लॉकर से लाखों का सोना गायब: रिटायर्ड दरोगा सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा के लाकर में रखे थे जेवरात

Bank of Baroda
X

 बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर में रखा सोना हुआ गायब

बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई के लॉकर में रखा हुआ करीब 50 लाख रुपए का सोना गायब हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।

जेएम तांडी-भिलाई। छत्तीसगढ़ के बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई के लॉकर में रखा गोल्ड के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस में की गई है। साथ ही पीड़ित दरोगा सिंह ने एसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है की बैंक के लॉकर में रखा गोल्ड कहा गायब हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क नंबर 5 भिलाई निवासी दरोगा सिंह ने सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बडौदा में लॉकर खुलवाया था। इस बीच 17 जनवरी 2025 को बैंक कर्मियों ने पीड़ित के पास कॉल किया। उन्होंने दरोगा सिंह को बताया कि, लॉकर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सोने के जेवरातों को दूसरे लॉकर में रखना होगा। दरोगा सिंह बैंक पहुंचे और बैंक कर्मियों ने दूसरे लॉकर में जेवरात को रख दिया। 22 अप्रैल 2025 को बैंक ऑफ बडौदा सिविक सेंटर लॉकर देखने पहुंचे। जहां से दो पैकेट सोने के जेवरता गायब मिले।


एसपी से की शिकायत
बैंक के लॉकर में दरोगा सिंह की पत्नी श्यामा सिंह, बेटी आराधना सिंह के सोने के जेवरात थे। बैंक कर्मियों से पूछने पर सभी टोल मटोल करने लगे। परेशान दरोगा सिंह, पत्नी श्यामा सिंह भिलाई नगर थाना पहुंचकर घटना की लिखित में शिकायत की है। इसके अलावा एसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। दरोगा सिंह वर्ष 1991 से लॉकर का इस्तेमाल कर रहे थे।

सोने की कीमत लाखों में
सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपए का होना बताया गया है। पीड़ित एचएससीएल से सेवानिवृत्त कर्मी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही कितने का सोना है स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story