छूकर निकली मौत: दो युवक ट्रक के नीचे आने से बाल- बाल बचे, घटना सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
अश्वनी सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नदी मोड़ में दो युवक ट्रक के नीचे आने बाल - बाल बचे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, सायकल से आ रहे दो युवक, ट्रक के नीचे आते- आते बचे। इस हादसे में पलक झपकते ही युवकों की जान जा सकती थी। ट्रक चालक रुकने की बजाय तत्काल वहां से भाग निकला।
सड़क हादसे में गई 6 लोगों की जान
राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। मारे सड़क चिरचारी संवाददाता विजय निषाद ने बताया कि, इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार मध्यप्रदेश की है। कार में 7 लोग सवार थे। कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे। कार चार लेन सड़क पर चल रही थी। कार इतनी स्पीड में थी कि, अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई। दूसरे रास्ते से सामने आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक की पहचान सागर यादव पिता मनोज यादव के रूप में हुई है। वह साकिन नया बसेरा गांधी नगर थाना गांधी नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश का रहवासी है।
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नदी मोड़ में दो युवक ट्रक के नीचे आने बाल- बाल बचे। यह घटना सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि, सायकल से आ रहे दो युवक, ट्रक के नीचे आते- आते बचे। pic.twitter.com/8ZxIL9xsHS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 16, 2025
मृतकों की पहचान इन नामों से हुई है-
1. आकाश मौर्या पिता राकेश मौर्या उम्र 28 वर्ष निवासी फोनिक्स टाउन इंदौर तहसील इंदौर जिला इंदौर मध्यप्रदेश
2. गोविंद पिता पूनमचंद उम्र 33 वर्ष निवासी कलालिया तहसील जावरा कलालीया देवास रतलाम मध्यप्रदेश
3. मृतक अमन राठौर पिता शैलेन्द्र राठौर उम्र 26 वर्ष साकिन संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बंगरादा इन्दौर मध्यप्रदेश
4. मृतक नितिन यादव पिता राजू यादव उम्र 34 वर्ष साकिन 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर मघ्यप्रदेश
5. मृतक संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती साकिन बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िशा
6. छठवें मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं है।
