फ्री फायर गेम में खोया किशोर: बिलासपुर में सड़क पर फिसलकर गिरा, हुई मौत

फ्री फायर गेम में खोया किशोर : बिलासपुर में सड़क पर फिसलकर गिरा, हुई मौत
X

मृतक आदित्य लखवानी

बिलासपुर जिले में फ्री फायर गेम की लत ने 14 वर्षीय किशोर की जान ले ली।

कमलेश मोदी- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फ्री फायर गेम ने एक किशोर की जान ले ली। बताया जा रहा है कि, किशोर अपने दोस्तों के साथ सड़क पर घूमते हुए फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान अचानाक उनका पैर फिसल गया और सड़क पर गिरा। गिरने से किशोर के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर का नाम 14 वर्षीय आदित्य लखवानी है। वह ग्राम चकरभाठा का रहने वाला था। वह फ्री फायर गेम खेलने का आदी था। मृतक के भाई राहुल भयानी ने बताया जा रहा है कि, दोस्तों के साथ सड़क पर घूमते हुए फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान अचानाक उनका पैर फिसला और सड़क पर गिरा गया। गिरने से किशोर के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story