सड़क के लिए चक्काजाम: डोंगरगढ़ विधायक बोलीं-स्वीकृति के बावजूद पैसा जारी नहीं कर रही सरकार

चक्काजाम
राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग और करेला भवानी मंदिर मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम किया गया। जिसके बाद यह स्थिति साफ हुई कि, अभी जो गड्ढे हैं उन्हें भर दिया जाएगा और बरसात के बाद दोनों मार्गों का निर्माण कर दिया जाएगा।
दरसअल, ये डोंगरगढ़ से कवर्धा मुख्य मार्ग हैं, प्रशासन के कान में जू ना रेंगने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी को उक्त मार्ग के मरम्मत और नवीन निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम करना पड़ा। आज यह स्थिति साफ हुई कि, बरसात के बाद खैरागढ़ से डोंगरगढ़ तक मुख्य मार्ग और खैरागढ़ से धारा तक करेला भानपुर मार्ग दोनों मार्ग का नवीन निर्माण बरसात के बाद कर दिया जाएगा। अभी तात्कालिक व्यवस्था के लिए एक सप्ताह के अंदर दोनों मार्ग के जो गड्ढे हैं उन्हें भर दिए जाएंगे। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस आज जो आंदोलन कर रही है उससे अधिक उग्र आंदोलन आगे करेगी।
डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग और करेला भवानी मंदिर मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन में चक्का जाम किया गया। pic.twitter.com/9IWIzFp3Sl
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 13, 2025
स्वीकृत होने के बाद भी नहीं मिली राशि
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार जब थी तब इस रोड का प्रस्ताव हो चुका था। बजट में शामिल भी हो गया था। जैसे ही सरकार बदली है, वह बजट में शामिल बस है, लेकिन उसका आज तक स्वीकृत राशि नहीं मिली हैं। इसी कारण हम लोगों ने चक्काजाम किया है, पिछले 2 साल से हम लोग इंतजार में हैं कि, स्वीकृत राशि मिल जाए। कई बार सदन में भी आवाज उठाए कि, स्वीकृत राशि मिल जाए और इस रोड़ का निर्माण हो जाए. लेकिन आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। हम लोग चाहते हैं कि, आम जनता की आवाज वहां तक पहुंचनी चाहिए और रोड का निर्माण होना चाहिए।
