रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पखवाड़ा: अग्रसेन भवन में हुई भाजपा की कार्यशाला, तय हुए पखवाड़े भर के कार्यक्रम

300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar
X

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा पखवाड़े भर कार्यक्रम आयोजित 

भाजपा जिला धमतरी द्वारा राजमाता की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पखवाड़ा कार्यक्रम मनाने किे लिए कार्यशाला का आयोजन किया।

गोपी कश्यप- नगरी। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा पखवाड़ेभर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता शंकर अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के प्रेरणादायक घटनाओं की जानकारी दी। कैसे पति की मृत्यु उपरांत सती होने जा रही लोकमाता को उनके ससुर मल्हार राव ने रोका और उन्हें जीवन मे जनता की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा दी। ससुर के जाने के बाद कैसे महारानी अहिल्याबाई होलकर ने शासन संभाला और राज्य का सर्वांगीण विकास किया। देवालय बनाये, घाटों का निर्माण कराया, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया और विश्व विख्यात महेश्वरी साड़ी उद्योग की नींव रखी। श्री अग्रवाल ने बताया कि, रानी ने जीवन को आम जनमानस को समर्पित कर एक महान उद्देश्य की पूर्ति की। वो एक न्यायप्रिय शासिका थीं, जिन्होंने कैसे न्याय के लिए अपने ही पुत्र को मृत्युदंड तक दे डाला था, उनसे हमे सीखने की आवश्यकता है।


रानी के सुशान माडल पर चल रही हमारी सरकार : रोहरा
प्रदेश महामंत्री व धमतरी महापौर रामू रोहरा ने बताया कि, उस समय के छोटे से शहर इंदौर को कैसे राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने स्वच्छता व विकास का मॉडल बना कर विश्व पटल पर रखा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उलेखनीय कार्य किये। उन्होंने देशभर में असंख्य देव स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। दीन दुखी आम जन के लिए उनके द्वारा हमेशा खुले रहते थे। रानी अहिल्याबाई ने सुशासन का एक ऐसा शासन मॉडल दुनिया के सामने रखा जो आज भी प्रासंगिक है। आज वर्तमान की केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार उन्ही राज माता अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही है।

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से ही उन्ही की भांति काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम, महाकाल, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे कार्य कियेद्ध वहीं वृक्षारोपण, नारी शसक्तीकरण की दिशा में कार्य किया। पूर्व विधायक रंजना साहू ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने आगामी 15 दिनों में राजमाता अहिल्याबाई होलकर के 300वी जयंती तक संगठन द्वारा होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पखवाड़ेभर में ये कार्यक्रम होंगे
जिसमे प्रमुख रूप से 22 व 23 मई को मण्डल स्तर पर मन्दिरो में स्वच्छता कार्यक्रम व 24-25 मई को सार्वजनिक स्थल पर प्रर्दशनी का आयोजन करना, 26-27 मई को मण्डल स्तर पर रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र व शासन व्यवस्था पर संगोष्ठी कार्यक्रम, 28 मई को जनपद 29 नगर पंचायत व 31 मई को नगर पालिका निगम क्षेत्र में पुण्यश्लोका राजमाता अहिल्याबाई होलकर पर संगोष्ठी व महिला सम्मान का आयोजन होना है।

दुबे ने किया कार्यक्रम का संचालन
संयोजक शशि पवार ने पखवाड़ा कार्यशाला की जानकारी दी। कार्यक्रम की सह संयोजक बीथिका बिस्वास ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के सामूहिक गाना से कराया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अविनाश दुबे में किया। इनके अलावा ओबीसी आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस, राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रंजना साहू, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, जन्म जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक शशि पवार मंच पर उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story