नरकंकाल ने फैलाई सनसनी: पुराने पुट्ठा पुल के पास मिट्टी में दबी पड़ी थी, सालों पुराना होने का अंदेशा

धमतरी जिले के ग्राम भोयना में मिला नर कंकाल
X
धमतरी जिले के ग्राम भोयना में एक अज्ञात नर कंकाल मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

यशवंत गंजीर - कुरुद। धमतरी जिले के ग्राम भोयना में एक अज्ञात नर कंकाल मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम भोयना के ग्रामीणों ने पुराना पुट्ठा फैक्ट्री के पीछे सेप्टिक टैंक के पास मिट्टी में नर कंकाल देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि , मिट्टी में एक नर कंकाल पड़ा हुआ था। जिसकी हड्डियां अलग-अलग हो चुकी है। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। यह जांच का विषय है कि आखिर यह नर कंकाल किसका है और यहां कैसे पड़ा हुआ था। क्या यह हत्या का मामला था या फिर यहां लाकर किसने रखा है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है।

नर कंकाल लग रहा 5 साल पुराना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि, यह फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। पुट्ठा फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक के पास मिट्टी में नर कंकाल मिला है। जो 4 से 5 साल पुराना लग रहा है। नर कंकाल को पोस्टमार्टम सहित डीएनए टेस्ट और सभी जांच के मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा जाएगा। तब मामले का का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story