सुशासन तिहार का अंतिम दिन: धमतरी पहुंचे सीएम साय, विकासकार्यों के लिए दी करोड़ों की सौगातें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
यशवंत गंजीर-कुरुद। धमतरी में सुशासन तिहार का समापन भले ही हो गया हो, लेकिन विकास की नई सुबह की शुरुआत जरूर हो गई है। सुशासन तिहार के रंग में सराबोर धमतरी के पुराने मंडी प्रांगण में उस वक्त जोश और उम्मीद का माहौल बन गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहर के लिए एक के बाद एक बड़ी सौगातों का ऐलान कर दिया। मंच पर जैसे ही सीएम ने योजनाओं की घोषणा की, वहां मौजूद जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था।
धमतरी। धमतरी पहुंचे सीएम साय, करोड़ों के विकासकार्यों की दी सौगात. @DhamtariDist @vishnudsai pic.twitter.com/93Gy9PcIIl
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 31, 2025
प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोंडागांव से हेलीकाप्टर से सीधे धमतरी पहुंचे। धमतरी पहुंचकर मुख्यमंत्री सीधे पुरानी कृषि मंडी में नगर निगम के द्वारा आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। जहां सांसद रूपकुमारी चौहान, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर और धमतरी के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टालों में निरीक्षण करते हुए मंच पर पहुंचे, और धमतरी की जनता को संबोधित किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न केंद्रीय और राज्य के योजना के बारे में आम जनता को अवगत कराया। वहीं नगर निगम के हितग्राहियों से सीधे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने धमतरी की जनता के किए कुल 2 अरब 13 करोड़ की विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी।

यह प्रमुख सौगातें दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन घोषणाओं से जनता को एक विकसित, आधुनिक और तेज़ धमतरी का वादा किया है। धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़। सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम के लिए 10.50 करोड़, सिहावा चौक से कोलियारी चौक तक फोर लेन सड़क के लिए 69 करोड़। रत्नाबन्धा से मुजगहन तक फोर लेन सड़क 56 करोड़ और धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग मजबूतीकरण 60 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी है।
