जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण: प्रकाश बैस ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का लिया संकल्प

धमतरी जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र के पूजन-अर्चन से हुई, जिसमें सभी अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि , आजादी हमें महज कुछ लोगों और थोड़े समय में नहीं मिली, बल्कि यह देश के हजारों वीर सपूतों के बलिदान और लंबे संघर्ष का परिणाम है। आजादी के बाद हमारा कर्तव्य है कि, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय योगदान दें।
धमतरी जिले के भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस द्वारा ध्वजारोहण किया गया। @DhamtariDist @BJP4CGState @BJP4India #District President Prakash Bais pic.twitter.com/tVzgZgyYjU
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 15, 2025
भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका जयंती
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि, भाजपा द्वारा विभाजन विभीषिका जयंती मनाई गई, जो हमें उस दर्दनाक इतिहास की याद दिलाती है। जब अंग्रेजों की कूटनीतिक चाल और कांग्रेस के कुछ देशद्रोही तत्वों के कारण देश का बंटवारा हुआ। यह केवल विभाजन नहीं, बल्कि हमारे इतिहास का एक काला अध्याय है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सभी को समय पर और निष्ठापूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, स्पीकर कौशल्या देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार, कार्यालय प्रभारी विजय साहू, महामंत्री महेंद्र पंडित, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, राकेश साहू, नरेंद्र रोहरा, सुशीला तिवारी, नम्रता पवार, डॉ. एन.पी. गुप्ता, अनीता अग्रवाल, नरेंद्र जायसवाल, प्रकाश शर्मा, केवल साहू, सूरज शर्मा, दीपक गुप्ता, बिथीका विश्वास, रोहिताश मिश्रा, श्यामा साहू, नरेश साहू, अवनेंद्र साहू, कैलाश सोनकर, अखिलेश सोनकर, जितेंद्र कहार, कुलेश सोनी, राजीव चंद्राकर, विभा चंद्राकर, चंद्रभागा साहू, संतोष सोनकर, आयुष दीवान, दीपेंद्र साहू, मिथलेश देवांगन, अविनाश दुबे, गायत्री सोनी, दीप्ति जाधव, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
