21 नक्सलियों ने डाले हथियार: इनमें से 13 पर था 25.50 लाख का ईनाम, कई गतिविधियों में थे शामिल

दंतेवाड़ा में बुधवार को 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
X

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

दंतेवाड़ा में बुधवार को 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 13 नक्सलियों पर 25 लाख 50 हजार का इनाम था। ये सभी कई नक्सल गतिविधियों में शामिल थे।

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 13 नक्सलियों पर 25 लाख 50 हजार का इनाम था। ये सभी आत्मसर्पित नक्सली अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में लगातार चलाये जा रहे नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नारायणपुर पुलिस के सामने दो महिला सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। DVCM डॉ. सुकलाल सहित कुल 30 लाख के इनामी माओवादियों ने सरेंडर किया है। ये सभी माओवादी अबूझमाड़ के कुतुल इलाके मे सक्रिय थे। इन सभी ने नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्म समर्पण किया।

सरेंडर नक्सलियों को मुलभूत सुविधाओं का मिलेगा लाभ
नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है कि, सभी सरेंडर नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। जिसमें सुरक्षा, आवास, रोजगार, और कौशल विकास जैसी सुविधाएं शामिल होगी। इन आठों नक्सलियों का सरेंडर अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में फोर्स की रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story