CSPTCL कर्मचारियों के लिए कैशलेस सुविधा बंद: छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ ने जारी किया पत्र, मुख्य अभियंता पर लगाये गंभीर आरोप

CSPTCL कर्मचारियों के लिए कैशलेस सुविधा बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत् मंडल (C.S.P.T.C.L.) के कर्मचारियों के नेत्र उपचार और शल्य चिकित्सा के लिए कैशलेस सुविधा बंद कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सक संघ ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। कैशलेस सुविधा बंद होने पर उन्होंने एडीडीएल मुख्य अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न नेत्र अस्पताल से सी.एस.पी.टी.सी.एल. का कैशलेस सेवाओं के लिए अनुबंध हुआ था। जिसके बाद लगातार सी एम. पी. टी. सी. एल की तरफ से नए नियम और शर्त बगैर विचार विमर्श के एकतरफा थोपे जा रहे थे। साथ ही अनुबंध शर्तों को संशोधित कर उसका उलंघन किया गया। इस बीच समाधान के लिए पत्र भी लिखा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एडीडीएल मुख्य अभियंता के तुगलकी फरमान के चलते सेवा देने वाले अस्पताल और नेत्र चिकित्सक संघ नाराज है।

मुख्य अभियंता लगे गंभीर आरोप
मामले में एडीडीएल के मुख्य अभियंता पर गंभीर आरोप लगे हैं। सेवा देने वाले अस्पताल और नेत्र चिकित्सक संघ का कहना है कि, कुछ निर्देश बॉर्डरलाइन गैर कानूनी एवं मानहानि के दायरे में आते हैं। इस स्थिति में छ. ग. नेत्र चिकित्सक संघ एवं सेवा प्रदाताओं सेवायें देने में असमर्थ है। इसलिए अनुबंधित सेवा 1 जून 2025 से कर्मचरियों को कैशलेस सुविधा बंद कर रहे हैं।
हॉस्पिटल की दरों के अनुसार जारी रहेगा इलाज
सी. एस. पी. टी. सी. एल. के कर्मचारियों के हित को देखते हुए उनका इलाज हॉस्पिटल की दरों के अनुसार जारी रहेगा। सभी कर्मचारी अपने सेवा शर्तों के अनुसार सी. एस. पी. टी. सी. एल. से रिम्बर्समेंट क्लेम कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए मुख्य अभियंता H.R. (एच. आर.) जिम्मेदार बताया है। साथ ही कहा कि, अगर अनुबंध शर्ते व्यावहारिक और सम्मानजनक होंगी तो भविष्य में हमारे निर्णय पर पुनर्विचार किया जा सकेगा।
