रायपुर में खड़गे की सभा: यहां के मुख्यमंत्री खुद परेशान हैं, लेकिन कुर्सी छोड़ना भी नहीं चाहते

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत हुआ। रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जनसभा को संबोधित करेंगे।
जंगलों पर अडाणी- अंबानी का कब्ज़ा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कांग्रेस को भाजपा बदनाम करने का काम करती है। आकाश में चील भी उड़ती है तो ये भैंस दिखाकर डराते हैं जो डर गया सो मर गया, इसलिए हमारे कार्यकर्ता नहीं डरेंगे। जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा।अडाणी अंबानी जैसे लोग आकर यहां कब्जा कर रहे हैं। मोदी छत्तीसगढ़ के लोगों की जिंदगी तबाह करने का काम कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो बैठो बोलो तो बैठते हैं ,उठो बोलो तो उठते हैं, वे खुद परेशान हैं पर कुर्सी छोड़ना भी नहीं चाहते। यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए धोखा है, अपमान है।
छत्तीसगढ़ से मेरा खास रिश्ता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- भारी बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं। यह बताता है पार्टी के लिए आप सब मर मिटने तैयार हैं। मेरा छत्तीसगढ़ के साथ एक खास रिश्ता है। रायपुर में मेरी अध्यक्षता में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। 15 हजार डेलिगेट्स ने मिलकर प्रस्ताव पारित किया।
खड़गे की सभा के बीच नारेबाजी
खड़गे ने कहा- रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ उसने 2024 में भाजपा को जवाब दिया। मोदी अपने दम पर सरकार नहीं बना सके दो टांगों पर मोदीजी की सरकार चल रही है। अगर ये दोनों कभी लात मार दिए तो सरकार गिर जाएगी। हमें कुछ और सीटें मिलती तो हम मोदी को गुजरात भेज देते। वहीं खड़गे की सभा के बीच नारेबाजी को लेकर कहा- ये उत्साह चुनाव में दिखाना अभी चुप बैठो।
राहुल गांधी को पीएम बनने से रोका गया- खड़गे
खड़गे ने कहा- कांग्रेस के अधिवेशन को प्रभावित करने की कोशिश किया। साथ ही ED IT भेजकर परेशान करने की कोशिश की। हमारे छत्तीसगढ के लोग डरे नहीं कभी नहीं डरेंगे। अभी भी हमारे नेताओं को सताने का काम चल रहा है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने की कोशिश है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी केस कर दिया।
दिल्ली वालों के इशारे पर काम कर रही भाजपा - पायलट
सचिन पायलट ने सभा को संबोधन करते हुए कहा- मुझे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर फख्र है। आज आसमान से पानी टपक रहा है अगर आग भी बरसेगा तो कांग्रेस के लोग आएंगे। छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात हैं फिर भी लोग यहां पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ में कोई सरकार नहीं है दिल्ली के इशारे पर काम हो रहा है। भले यहां कांग्रेस की सरकार नहीं बनी जनता कांग्रेस के कामों को याद कर रही है। एक बार फिर 2028 में उसी एकता से लड़ना है सरकार बनाना है।
भाजपा शासित राज्यों में स्कूल किए जा रहे बंद - बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- भारी बारिश के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। दोनों हाथ जोड़कर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं स्कूल खुल गया पर बच्चों को कापी किताब नहीं मिल रहा है भाजपा शासित राज्यों में स्कूल बंद किए जा रहे हैं किसानों को भी सरकार बर्बाद करने में लगी है। किसानों को एक बोरी डीएपी के लिए तरसा दिया किसानों के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। एक तरफ बच्चों का भविष्य बर्बाद, दूसरी तरफ किसान बर्बाद बस्तर में नक्सलियों के नाम पर आदिवासी मारे जा रहे हैं।
महंत के संबोधन के बीच हुई नारेबाजी
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के भाषण के बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को रूकवाना पड़ा। जिसके बाद महंत ने भाषण बीच में रोकना पड़ा। महंत ने कहा- मेरी बात आपको चुपचाप सुनना पड़ेगा। बरसात ने सबकुछ गड़बड़ कर दिया। भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव में जंगल काट दिया गया। अभी भी तमनार में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए हमारी विधायक को नजरबंद कर दिया गया।
भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही- टीएस सिंहदेव
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- वर्तमान सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। डीएपी किसानों को बाजार में मिल रहा है। रबी फसल का धान बेचने के लिए भी किसान परेशान हैं। शिक्षकों को सरकार नौकरी से वंचित कर रही है संविधान की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
भाजपा से जनता त्रस्त- बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- डेढ़ साल की सरकार में जनता त्रस्त है स्कूल बंद किए जा रहे हैं, शराब के दुकान खोले जा रहे हैं कांग्रेस इस सरकार का डटकर मुकाबला कर रही है। खनिज संसाधनों की लूट पर हमने विरोध दर्ज कराया बस्तर से लेकर सरगुजा तक खनिज संसाधनों को बेचा जा रहा है रेत माफिया गोली चला रहे, चाकूबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है हमारा मकसद 2028 में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है चुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए पर हमारा हौसला बुलंद है। कांग्रेस की लड़ाई की वजह से सरकार बैकफुट में आई है सरकार के खिलाफ हम लड़ाई लड़ते रहेंगे हमें डंडा खाना पड़े, गोली खाना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे।
खुमरी पहनाकर पीसीसी चीफ बैज ने किया स्वागत
मल्लिकार्जुन खड़गे सभास्थल पहुंचे। इस दौरान मंच पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव मंच पर मौजूद हैं। वहीं पीसीसी चीफ बैज ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खुमरी, हल देकर खड़गे का सम्मान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रायपुर पहुंचे चुके हैं। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत हुआ. @kharge #Chhattisgarh @RaipurDistrict @INCChhattisgarh pic.twitter.com/pGmCiYjYLt
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 7, 2025
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। कहा- बारिश हो रही है फिर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनता में जनसभा को लेकर उत्साह है। वहीं भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए प्रदेश में हो रहे जंगलों की कटाई को लेकर बरसे।
रायपुर - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रायपुर पहुंचे चुके हैं। उनके दौरे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए। @kharge #Chhattisgarh @RaipurDistrict @INCChhattisgarh @bhupeshbaghel pic.twitter.com/ziSreU0dlU
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 7, 2025
.
