जन न्याय पदयात्रा का समापन: अंतिम प्रस्थान देवपुरी से होगा, कांग्रेसी राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

X
कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा
कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा। अंतिम दिवस में कांग्रेसी राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा। मैनपुर से शुरू हुई पदयात्रा का अंतिम प्रस्थान देवपुरी से होगा। इस दौरान पदयात्रा राजभवन की ओर बढ़ते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक शामिल होंगे। साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, विधि, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे।

