जापान-द. कोरिया से लौटकर बोले सीएम साय: मेरी यात्रा से छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खुले

जापान-द. कोरिया से लौटकर बोले सीएम साय : मेरी यात्रा से छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खुले
X

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, मेरी इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खुले हैं।

स्पर्श शर्मा- दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट गए हैं। यहां उन्होंने हरिभूमि डाट काम से चर्चा करते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

श्री साय ने कहा कि, यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताक़त देगा बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि, हमारी हाल की जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है।

हर दिन 30 हजार लोगों ने देखा छत्तीसगढ़ पैवेलियन
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पैवेलियन लगाया गया, जिसे 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हज़ार से अधिक लोगों ने देखा। इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई। सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रस्तुत किया गया और ढोकरा कला, कोसा जैसे छत्तीसगढ़ के अनूठे हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किये गए।

मेरी यात्रा से निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खुले : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि, जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खोले हैं, और आने वाले समय में इन प्रयासों का लाभ राज्य की जनता को सीधे मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story