सीएम साय लेंगे बैठक: वन विभाग, कौशल विकास और सैनिक कल्याण बोर्ड के कामों की करेंगे समीक्षा

CM Vishnudeo Sai
X

सीएम साय तीन विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान विभागों के अफसरों से कार्यों के संबंध में जानकारी भी लेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, कौशल विकास विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड के कामों की समीक्षा होगी। इससे पहले सीएम साय शिव महापुराण कथा सुनने भिलाई भी जाएंगे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर भिलाई के लिए रवाना होंगे। रायपुर लौटकर मंत्रालय में बैठक लेंगे। 2 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर आज बैठक लेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की बैठक दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इस दौरान पदाधिकारियों अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story