स्वच्छ समाज की ओर एक कदम: नगर पंचायत खरोरा में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान

Special cleanliness campaign
X

 देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन


नगर पंचायत खरोरा ने देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना था।

सूरज सोनी-खरोरा। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के नगरीय निकायों में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत खरोरा द्वारा बुधवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

यह अभियान वार्ड क्रमांक 3 स्थित करियादामा चौक से सुबह 9 बजे आरंभ हुआ। अभियान के तहत करियादामा मंदिर और पास के ऐतिहासिक कुएं के आस-पास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि देवी अहिल्या बाई होलकर के सेवा और समाज-निर्माण के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना था।


वक्तव्यों में दिखा आदर्शों के प्रति समर्पण

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी ने कहा, देवी अहिल्या बाई होलकर नारी शक्ति, सेवा और स्वच्छता की प्रतीक हैं। उनकी 300वीं जयंती हमें उनके महान आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर देती है। वहीं, उपाध्यक्ष श्री सुमित सेन ने कहा, यह स्वच्छता अभियान केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास नहीं है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक चेतना को भी प्रोत्साहित करने का माध्यम है।

नागरिकों की सराहनीय भागीदारी
इस अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पुनः दोहराया। कार्यक्रम ने न केवल खरोरा की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन मूल्यों और आदर्शों को जनसमुदाय तक पहुँचाने का कार्य भी किया।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की उपस्थिति
स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी सहित कई पार्षदगण- डॉ. सुरेंद्र गिलहरे, मनीषा कोशले, राहुल मरकाम, हेमंत देवांगन, शेखर देवांगन, हेमलता नशीने, जय प्रकाश वर्मा, तामेश्वर मरकाम, लीला देवांगन, पंचराम यादव, पूर्णेंद्र उपाध्याय, शरद साहू, अंबिका बंछोर और राकेश देवांगन ने भाग लिया। इसके अलावा नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, पोषण साहू, किशोर नशीने, यशवंत वर्मा, स्वच्छता दीदी और सफाई कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story