भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: योग से हुई दिन की शुरुआत, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होगा संबोधन

bjp training camp
X

प्रशिक्षण शिविर में योग करते हुए सीएम साय समेत सांसद- विधायक

मैनपाट में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सभी सांसद, विधायकों ने योग से शुरुआत की। दूसरे दिन आज केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा।

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत योग के साथ हुई। सीएम साय समेत सभी सांसद,विधायकों ने योग आसान करते हुए दिखाई दिए। वहीं व्यायाम के साथ खेल भी खेले गए। इस दौरान योग के बाद खाली समय में मंत्री और विधायक गेम खेलते नजर आए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधायक अनुज शर्मा, भावना बोहरा,गोमती साय ने खेला सांप सीढ़ी का खेल खेलते दिखे।

सीएम विष्णुदेव साय सरगुजा दौरे पर रहेंगे। यहां पर वे सांसद, विधायकों के साथ प्रशिक्षण ट्रेनिंग में शामिल होंगे। सीएम साय विकसित छत्तीसगढ़ अवसर और चुनौती पर संबोधन देंगे। जिसके बाद वे 10 बजे रोपाखार कैंप से PWD विश्राम गृह जाएंगे। वहीं योग सेशन के बाद सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा- सभी लोग एंजॉय कर रहे हैं। आज शिवराज,वी सतीश अन्य नेताओं का संबोधन प्राप्त होगा।


राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े भी करेंगे संबोधित
BJP प्रभारी नितिन नबीन विकसित भारत पर संबोधन देंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का सोशल मीडिया और मीडिया पर संबोधन होगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश हमारा विचार और पंच प्रण पर संबोधन देंगे। इसके बाद राष्ट्रीय संगठक वी सतीश का ST-SC की परिस्थितियों पर होगा।

शिवराज सिंह चौहान करेंगे संबोधन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। जहां पर वे मैनपाट में विधायक ,सांसद,मंत्रियों को ट्रेनिंग देंगे। शिवराज चौहान लोक व्यवहार और समय प्रबंधन पर संबोधन देंगे। इसके लिए वे दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 8.45 को रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर से विशेष विमान से अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट आएंगे। फिर सड़क मार्ग से मैनपाट जायेंगे। शिवराज सिंह चौहान 11 बजे से एक घंटे प्रशिक्षण देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story