प्रशिक्षण वर्ग का अंतिम दिन: मुख्य प्रवक्ता चंद्राकर ने किया संबोधित, बोले- राष्ट्र को विराट बनाने के लिए जीवन करें समर्पित

MLA Ajay Chandrakar
X

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रस्तुत करते हुए अजय चंद्राकर 

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने उपाध्याय के राजनितिक विचारों को भी सामने रखा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन है। इस दौरान भाजपा मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों पर विचार प्रस्तुत किए। जिसमें उन्होंने उपाध्याय के राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन को बताया। साथ ही भाजपा के सभी सांसद- विधायकों को भी उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।


भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा- आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने। इसी चिंतन को अपने जीवन में उतारने वाले महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए पंच निष्ठा का सिद्धांत दिया।


चंद्राकर ने उपाध्याय के विचार किए प्रस्तुत
अजय चंद्राकर ने कहा- उपाध्याय जी के सिद्धांत प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है। जो स्थान शरीर में प्राण का होता है, वही स्थान राष्ट्र में विराट का है। उपाध्याय जी ने इस विराट की चेतना के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम सभी, इस महान संगठन के माध्यम से, राष्ट्र के विराट के लिए अपने जीवन को समर्पित करें।


उपाध्याय के विचार प्रकाश स्तंभ के रूप में है खड़ा
अजय चंद्राकर बोले- आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने। इसी चिंतन को अपने जीवन में उतारने वाले महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए पंच निष्ठा का सिद्धांत दिया जो आज भी प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story