संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: किरण देव बोले- भाजपा सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग हो रहा लाभान्वित

BJP State President Kiran Deo
X

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव

कांकेर जिले में संभाग स्तरीय भाजपा पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे कई योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन संकल्प से सिद्धि, अमृतकाल, सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर भी संवाद हुआ।


कार्यक्रम में किरण देव ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता देश को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।


मंत्री ओपी चौधरी भी हुए शामिल
इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंदलाल साहू समेत अन्य विधायक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story