छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी जारी: आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री बनाए गए

X
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम
प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी बुधवार को जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे तीन महामंत्री बनाए गए हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपा गया है। वहीं महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विभाअवस्थी को दी गई है।
आलोक सिंह ठाकुर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है। राम गर्ग को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गा है। देवलाल ठाकुर, नितिन ठोकने, अमित चिमनानी समेत 12 प्रवक्ता बनाए गए हैं।
देखिए पूरी सूची...



