इंसान बना हैवान: पांच गायों पर कुल्हाड़ी से हमला, ईलाज कराने में जुटे गौसेवक, हमलावर को तलाश रही पुलिस

इंसान बना हैवान : पांच गायों पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज कराने में जुटे गौसेवक, हमलावर को तलाश रही पुलिस
X

घायल गाय 

बिलासपुर जिले में इंसानियत हो शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात युवक ने चार - पांच पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अज्ञात युवक ने चार से पांच बेजुबान गायों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी होने पर गौसेवकों मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सिरगिट्टी क्षेत्र लकर गए। जहां उनका इलाज कर रहे है।

इस अमानवीय कृत्य ने यह साफ कर दिया है कि, किस तरह समाज में कुछ लोगों के भीतर की हैवानियत अब खुलकर सामने आ रही है। घायल गायों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज सिरगिट्टी क्षेत्र के गौसेवकों द्वारा कराया जा रहा है। वहीं सिरगिट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कुएं में गिरी गाय
वहीं 17 अगस्त को बालोद जिले में रात के अंधेरे में गाय खुले कुएं में गिर गई । इस घटना के बाद ग्रामीणों और गौसेवा संस्थान की टीम ने मिलकर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीणों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पुरा मामला बालोद जिले के दुधली पंचायत है। जहां एक कुंए में गाय गिर गई। घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, कुए में गिरने के कारण गाय चोटिल हो गई। वहीं गाय का इलाज पशु चिकित्सक के निगरानी में किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाय को कुएं से निकालने के लिए जेसीबी मशीन का भी सहारा लिया गया।

पहले भी ऐसा मामला आया था सामने
नागौद थाना इलाके के उमरी गांव में पानी की आस में कुएं के पास गई प्यासी गाय अचानक कुएं में जा गिरी। गाय को रेस्क्यू कर बाहर लाने के लिए 3 ग्रामीण कुएं में उतरे। लेकिन, कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण दम घुटने से तीनों की कुएं में ही मौत हो गई। जब काफी देर वो कुएं से बाहर नहीं आए तो बाहर खड़े अन्य ग्रामीणों को उनकी चिंता हुई वो उन्हें निकालकर लाने के लिए 2 अन्य ग्रामीण कुएं में उतर गए। मगर अंदर गैस के रिसाव से उन्हें भी घुटन होने लगी, जिसके चलते वो तुरंत ही बाहर निकल आए। लेकिन बाहर निकलते ही बेहोश हो गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story