सांसद नाग पहुंचे बीजापुर: बोले- हमारी सरकार बस्तर से नक्सलवाद का करेगी समूल नाश

सांसद नाग पहुंचे बीजापुर : बोले- हमारी सरकार बस्तर से नक्सलवाद का करेगी समूल नाश
X

भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग 

बीजापुर जिले में गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग शामिल हुए।

गणेश मिश्रा - बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुरूवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि- नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।

केंद्र और राज्य सरकार समन्यव बनाकर इस दिशाएं काम कर रही है। आज सत्तर प्रतिशत नक्सलवाद खत्म हो चुका है। कभी देश के 46 जिलों में नक्सलवाद की छाया थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी है। बात शांति वार्ता की तो सरकार हमेशा से शांति वार्ता के पक्ष में रही है, लेकिन हाथ में बंदूक लेकर भयादोहन कर शांति वार्ता की बात बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बस्तर के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिए
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि, पिछले पांच बरस में बस्तर में नक्सल समस्या बढ़ी, तब समस्या के खात्मे को लेकर सहयोग नहीं मिला। आज नक्सलवाद की समस्या खात्मे की ओर है। बस्तर का आमजन के मन में भी अब यह बात आ गई है कि, बस्तर के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story