सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: तीन थाना क्षेत्रों से पांच नक्सली गिरफ्तार, पेद्दाकोरमा में 5-5 किलो के दो IED बरामद

पुलिस गिरफ्त में पांचों नक्सली
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने इन नक्सलियों को गंगालूर, मद्देड और जांगला के थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पेद्दाकोरमा मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 5-5 किलोग्राम के दो IED को बरामद किया है। जिसे जवानों ने घटना स्थल पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय दिया। मंगलवार को इसी इलाके में नक्सलियों ने दो छात्र समेत 3 ग्रामीणों की हत्या की थी। जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। तभी सूचना के आधार पर उसे बरामद किया गया।
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पेद्दाकोरमा मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 5-5 किलोग्राम के दो IED को बरामद किया है। pic.twitter.com/9bIRZ5VJ2C
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 22, 2025
बीते दिनों 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
उल्लेखनीय है कि, रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है।
