बीजापुर में बड़ा समर्पण: 25 लाख के ईनामी स्पेशल SZCM जगदीश इरपा समेत 23 नक्सलियों ने डाले हथियार

सुरक्षाबलों के साथ आत्मसमर्पित नक्सली
गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। नक्सलियों के स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य जगदीश इरपा समेत कुल 23 नक्सलियों ने बीजापुर में समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 23 नक्सलियों पर 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का इनाम था। इन्होने IG बस्तर, DIG दंतेवाड़ा, SP बीजापुर और DID CRPF के सामने नक्सलियों ने समर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में SZCM-01, DVCM-02, कंपनी PPCM-02, बटालियन एवं कंपनी पार्टी सदस्य -03, ACM-8, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-02, LOS सदस्य -04, जनताना सरकार अध्यक्ष-01, मिलिशिया कंपनी सदस्य-01 एवं जनताना सरकार उपाध्यक्ष-01 शामिल हैं। इनके आत्मसमर्पण करने से माओवादियों का शीर्ष कैडर टूट गया है।
बीजापुर में नक्सलियों के SZCM जगदीश इरपा समेत कुल 23 नक्सलियों ने बीजापुर में समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 23 नक्सलियों पर 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का इनाम था। pic.twitter.com/yaH1GMsKty
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 24, 2025
कांकेर में 13 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर भी शामिल है। इन सभी ने एसपी आई कल्याण एलिसेला के सामने आत्मसमर्पण किया है।
नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने डाले हथियार
अबूझमाड़ में सक्रिय नक्सलियों के टेक्निकल टीम के कमांडर सहित आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार नक्सल मुक्त बस्तर के एलान को धरातल में कामयाब करने फोर्स मॉनसून ऑपरेशन चला रही हैं। घने जंगलों में फोर्स की आमद होने से नदी नालों को सुरक्षा कवच मानकर रहने वाले नक्सलियों में भय का वातावरण बन गया हैं। इसी के चलते नक्सल संगठन को छोड़कर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
