सबसे बड़े ऑपरेशन का असर: 20 नक्सली गिरफ्तार, एक डीवीसी- पांच ACM और 14 पार्टी मेंबर पकड़ाए

पुलिस की गिरफ्त में नक्सली
गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कररेगुट्टा ऑपरेशन खत्म होते ही अलग- अलग थाना क्षेत्रों से ACM स्तर के 20 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों में डीवीसी 01, ACM 05 और पार्टी मेंबर 14 शामिल है।
मुलुगु जिले के वाज़ेडु, वेंकटापुरम, कन्नईगुड़म थाना क्षेत्रों से की गई गिरफ्तारी। जिसमें 03 INSAS राइफल, 04 SLR रायफल, एक 303 रायफल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नगदी बरामद किया गया है। वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना के मुलुगु जिले में ही एक DVCM समेत 8 माओवादियों ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें 1 DVCM, 6 प्लाटून मेंबर, 1 जनमिलीशिया सदस्य हैं।
बीजापुर जिले में कररेगुट्टा ऑपरेशन खत्म होते ही अलग- अलग थाना क्षेत्रों से ACM स्तर के 20 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों में डीवीसी 01, ACM 05 और पार्टी मेंबर 14 शामिल है। pic.twitter.com/DCqcCM2YTL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 17, 2025
बीते दिनों 31 नक्सली गए थे मारे
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर से लगती तेलंगाना की सीमा पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया था। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान को लेकर CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि, इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम था। इस ऑपरेशन में 18 जवान घायल हुए हैं। कर्रेगुट्टा पहाड़ और रास्तों से 35 रायफल और 450 IED बरामद किए गए हैं। माओवादियों ने पहाड़ियों पर दो वर्षों तक का राशन जमा कर रखा था। उनके पास से 12000 किलो राशन बरामद किया गया है। नक्सलियों के 214 बंकर और ठिकाने नष्ट किये गए हैं।
