महिलाओं ने मनाया तीज मिलन महोत्सव: व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सभी ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

श्री गणेश महिला मंडली
X

श्री गणेश महिला मंडली

भिलाई के नेहरू नगर शिव मंदिर प्रांगण में महिला मंडली ने तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यंजन, नृत्य और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने भाग लिया।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण गणेश उद्यान में श्री गणेश महिला मंडली ने तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जन सहयोग से निर्मित मंदिर प्रांगण में यह आयोजन का दूसरा वर्ष था। जिसमें आसपास रहने वाले अधिकांश महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में बनाए जाने वाले अनेक व्यंजन में अनरसा, पकौड़े, मालपुआ, दूध फरा, बड़ी, पास्ता आदि बनाए गए थे। इसी तरह स्थानीय खेल, हाऊजी खेल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ नृत्य प्रतियोगिता भजन प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं के सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


इन महिलाओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग
इन प्रतियोगिताओं में नमीता, शशि प्रभा, जामिन, प्रेमलता, शिला हिरवानी, इंद्राणी, सरस्वती साहू, उषा, रेखा चंद्राकर, ध्रुवंशी, प्रगति साहू,इंदु अग्रवाल, के साथ उपस्थित महिलाओं ने भाग लिया। यह प्रतियोंतृतीय मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। रिमझिम बारिश के बीच महिलाओं ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन
इस कार्यक्रम में सभी का विशेष योगदान रहा। मंदिर प्रांगण में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। व्यंजन प्रतियोगिता में चांवल के आटे का व्यंजन बनाया गया था। जिसमें अनरसा, पकौड़े, मालपुआ, दूधफरा, कोथंबीर बड़ी, पास्ता आदि बनाया गया। हर प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन से सभी में दिखा उत्साह
उर्मिला साहू के संयोजन और निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह उत्साह के साथ आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया। अन्य उपस्थित दर्शक महिलाओं ने इस प्रकार के आयोजन को देखकर काफी उत्साही नजर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों का समिति के सदस्यों ने आभार माना।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story