भिलाई के होटल 'एसा' में पुलिस की रेड: सेक्स रैकेट चलाने वाले मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार

एसा होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
X

एसा होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

भिलाई के होटल एसा में देर रात पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आनंद नारयण ओझा - दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है। जहां भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल एसा में देर रात पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई ने होटल प्रबंधन की पोल खोल दी है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान बरमाद किया है।

जानकारी के मुताबिक, होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। जिसकी गुप्त जानकारी पुलिस को लगातार मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात रेड डालकर होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि, इस पूरे मामले में पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, होटल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

लड़कों के साथ मारपीट मामले में पांच लड़कियां गिरफ्तार
वहीं कुछ महीने पहले राजधानी रायपुर में महादेव घाट हंगामा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अभी भी फरार हैं। युवतियां सेक्स रैकेट चला रही थीं। युवतियों के मोबाइल से कई चौका देने वाले खुलासे हुए हैं। अनैतिक चैटिंग, फोटो-विडियो और देह व्यापार से जुड़ी असामाजिक चीजों की जानकारी निकलकर सामने आई है।

ये है पूरा मामला
रायपुर के महादेव घाट में कुछ युवतियां डीजे लगाकर पार्टी कर रही थीं। शोर से आसपास के लोग परेशान होने लगे। तभी वहां पर कुछ लड़के पहुंचे और लड़कियों को रोकने लगे। इतने में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। हाथापाई में लड़कियों को गंभीर चोटें आई। इसके बाद लड़कियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कुछ लड़के हुए थे गिरफ्तार
लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तब लड़कों ने भी लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ और यह बात सामने आई कि, लड़कियां सेक्स रैकेट चलाती थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story