20 करोड़ रुपये में बनेगा भिलाई निगम का नया भवन: विधायक रिकेश सेन की मांग पर सीएम साय ने तत्काल की घोषणा

CM Vishnudeo Sai
X

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को दी एक और बड़ी सौगात

सीएम विष्णुदेव साय से भिलाई निगम के नए भवन और कार्यालय निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा की है।श्रीकृष्ण धाम के लिए भी मदद करेंगे।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम साय ने भिलाई निगम के नए भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा कर दी है। इस राशि से भिलाई निगम का नया भवन और कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। वहीं सेक्टर-6 में श्रीकृष्ण धाम के लिए भी जरूरत के अनुसार राशि देने का वायदा उन्होंने विधायक सहित मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया है।

दरअसल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने निगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई के सेक्टर-6 में श्रीकृष्ण धाम और भिलाई नगर निगम के नए भवन की मांग की। जिसे तत्काल स्वीकृति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में घोषणा कर दी। यह घोषणा होते ही निगम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता जयकारे लगाते खुशी से झूम उठे।


260 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई नगर निगम परिसर में आयोजित कार्याक्रम में भिलाई शहर को 260 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी है। कार्यक्रम के दौरान ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम के नए भवन के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मांग का सम्मान करते हुए नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story