कबीर जयंती पर भक्ति की गूंज: नेहरू नगर आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संतों ने दिया सत्संग का संदेश

A crowd of devotees gathered at Nehru Nagar
X

नेहरू नगर आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भिलाई के नेहरू नगर कबीर आश्रम में 628वां कबीर प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भजन और सत्संग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में बुधवार को 628वां कबीर प्राकट्य महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। एक दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति में विविध आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत मंगल कलश स्थापना, गुरु वंदना, मंगलाचरण और बीजक पाठ से हुई। इसके पश्चात कबीर अनुयायियों द्वारा कबीर के भजन और पदों का गायन किया गया। ध्यान योग का आयोजन भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति देने के लिए किया गया।


प्रमुख संतों का मार्गदर्शन

महोत्सव के मुख्य वक्ता मंगल साहेब आचार्य (कबीर मठ, नादिया) सहित संत सतेन्द्र साहेब, गिरवर साहेब, महंत अंत राम साहेब, टीकम साहेब (गुजरात), द्वारिका साहेब (नादिया) और दुलेश्वर साहेब (राजनांदगांव) ने कबीर प्राकट्य के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। संतों ने कबीर साहेब के विचारों को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताते हुए सात्विक जीवन, कुरीतियों से मुक्ति और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

भक्ति और श्रद्धा का संगम
कार्यक्रम के अंत में विधिवत चौका आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु कबीर वाणी में डूबे नजर आए।

संगठन और सहयोग
आयोजन में कबीर सत्संग समिति के ट्रस्टी, पदाधिकारीगण, महिला और युवा समितियों की सक्रिय भूमिका रही। प्रमुख नामों में गौकरण लाल साहू, आत्माराम साहू, डॉ. हीरालाल साहू, प्रेमा दास साहू, लक्ष्मी साहू, डीलिया साहू सहित अन्य अनेक श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story