लोधी शिक्षकों की संगठित शक्ति: प्रतिभा सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, लक्ष्य संगठन का विस्तार और नई टीम की घोषणा

लक्ष्य संगठन का विस्तार और नई टीम की घोषणा
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के लोधी क्षत्रिय समाज से संबद्ध लक्ष्य संगठन के जिला इकाई बेमेतरा द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत परपोड़ी सर्किल में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर 1 जून को एक भव्य जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम 2025 का आयोजन भी किया गया।
जिला अध्यक्ष डोगेंद्र वर्मा और उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा (व्याख्याता) ने बताया कि परपोड़ी क्षेत्र में 13 मई को शिक्षकों की बैठक आयोजित कर लक्ष्य सर्किल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में हिमांचल वर्मा को अध्यक्ष, रोशन चंदेल को उपाध्यक्ष, कुंभलाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, भोला राम वर्मा को संयोजक और दिलीप कुमार वर्मा को संरक्षक नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य हैं
विनय कुमार (सचिव), शंकर प्रसाद वर्मा (प्रचार सचिव), टोमन लाल वर्मा (मीडिया प्रभारी), चंद्रपाल वर्मा (सांस्कृतिक प्रभारी), साथ ही विशेसर जंघेल, हेमंत वर्मा, तोप सिंह वर्मा, साहेब राम चंदेल, द्वारिका वर्मा, संतराम वर्मा, संतोष वर्मा, छत्रपाल जंघेल, कोमल जंघेल, देवानंद जंघेल, चितरंजन वर्मा और रमेश वर्मा भी शामिल हैं।
लक्ष्य संगठन लोधी बहुल जिलों में सक्रिय
डोगेंद्र वर्मा ने बताया कि लक्ष्य संगठन- जिसका पूरा नाम लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज्ड एंड इंटलेक्चुअल एसोसिएशन (पंजीयन क्रमांक: 122201990002) है- एक पंजीकृत सामाजिक और शैक्षणिक संगठन है। यह संगठन बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर सहित लोधी बहुल जिलों में सक्रिय है।
लक्ष्य संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी निम्नानुसार हैं
एफ.आर. वर्मा (प्राचार्य, कोपेडीह)- अध्यक्ष
सावित्री जंघेल- उपाध्यक्ष (भिलाई)
दानेश्वर लिलहारे- संयोजक (छिपा डोंगरगढ़)
कृष्ण कुमार सिंगोंर- कोषाध्यक्ष (पाटन, दुर्ग)
अशोक वर्मा- महासचिव (रायपुर)
दुर्जन राम जंघेल- सचिव
पत्तेलाल चंदेल- संगठन सचिव
गुनाराम चंदेल- शिक्षा प्रभारी
बसंती जंघेल- महिला प्रभारी
दुष्यंत जंघेल- खेलकूद प्रभारी
मुकेश वर्मा- मीडिया प्रभारी
बेमेतरा जिला इकाई की कार्यकारिणी में भी कई सक्रिय सदस्य हैं जिनमें गिरिजा पटेल, रामअवतार वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा (कोषाध्यक्ष), भीषम पटेल (संयोजक), वेदराम लोधी (संरक्षक), सुरेंद्र कुमार पटेल (बेरला), लोमन वर्मा (महासचिव), कुंभलाल वर्मा (प्रचार सचिव), नरेश बघेल (मीडिया प्रभारी), चुरावन बघेल, लक्ष्मण वर्मा, राजेश वर्मा, ध्रुवेंद्र पटेल, पीला राम वर्मा, राजू पटेल, कुलेश्वर पटेल, राजू वर्मा आदि प्रमुख हैं।
संगठन के बैनर तले जिले में वर्षभर विविध शैक्षणिक गतिविधियाँ होती हैं
लक्ष्य प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन समारोह
नवोदय प्रवेश मॉक टेस्ट
समर कैंप
लक्ष्य अध्ययन यात्रा
निबंध प्रतियोगिता
राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन
संगठन का उद्देश्य समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करना और सामूहिक सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना है।
