छत्तीसगढ़ की दो बेटियां बनेंगी प्रेरणा: खेल मंत्रालय इनकी सफलता पर बना रहा डाक्यूमेंट्री फिल्म

while recording the video
X

वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए 

बेमेतरा जिले की जागेश्वरी और चांद ने आत्मरक्षा में गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने उनकी सफलता पर डॉक्यूमेंट्री बनाई।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अपनी मेहनत, आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। चांद चतुर्वेदी और जागेश्वरी ठाकुर ने आत्मरक्षा के गतका में स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अपने विद्यालय अपने माता-पिता और गांव साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

खेल मंत्रालय दिल्ली द्वारा दो बालिकाओं के सफलता की कहानी हेतु बनी टीम द्वारा तीन दिनों तक वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य किया गया। टीम ने विद्यालय के संपूर्ण गतिविधि जैसे विद्यालय की सजावट, प्रिंट रिच वातावरण, कक्षा अध्यापन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते हुए बालिकाओं का भोजन संबंधी, खेल मैदान, इन सभी के साथ ही कक्षा शिक्षिकाओं ममता गुरुपंच और राज किरण मिश्रा, अधीक्षिका भारती धृतलहरे का साक्षात्कार लिया गया।


आवश्यक है आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेना
बच्चों की सफलता का सफर कैसे रहा। इस संबंध में जानकारी ली गई। टीम द्वारा दोनों बालिकाओं के गांव सूरजपुर तथा बीरमपुर जाकर उनके पालकों और उनके रहन-सहन व्यवसाय का भी वीडियो बनाया गया। आज के समय और परिवेश में बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेना बहुत ही आवश्यक है। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने का साहस आता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए विगत कुछ वर्षों से निरंतर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में बालिकाओं को निशुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है।


इन शिक्षिकाओं ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की
इन बालिकाओं की सफलता का संक्षिप्त कहानी खेल मंत्रालय दिल्ली द्वारा बनाया जा रहा है। उनकी सफलता पर विद्यालय की अधिक्षिका भारती धृतलहरे और शिक्षिकाओं ममता गुरूपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिया, नेहा वर्मा, सावित्री, दीप्ति, अनीता समस्त स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story