तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत: वन विभाग कर रहा निगरानी, तोकापाल के आस- पास की गई मुनादी

वन विभाग की टीम
X

वन विभाग की टीम मगरमच्छ की तलाश करते हुए 

बसतर जिले के तोकापाल स्थित एक पछली पालन वाले तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत का माहौल है।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। बस्तर जिले के तोकापाल बाजारपारा के पास स्थित सुमीत तिवारी के मछली पालन तालाब किनारे शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ लगभग डेढ़ घंटे तक धूप में रहा और उसके बाद तालाब में घुस गया। उसके बाद शाम लगभग 4 बजे तालाब में घूमते हुए देखा, फिर दिखते ही दिखते गायब हो गया।

आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो एसडीओ योगेश कुमार रात्रे, डिप्टी रेंजर आरके मिश्रा आदि कर्मचारियों ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला। इसके चलते डिप्टी रेंजर ने दो कर्मचारियों को तालाब के पास तैनात किया और कोटवार से तालाब के आसपास मुनादी किया कि, लोग तालाब के पास नहीं पहुंच तथा तालाब में नहाने की मनाही है। वन विभाग की टीम दो दिन से तलाश कर रही, लेकिन अभी तक उसके निशान भी वन विभाग को नहीं मिले हैं। दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो दो शिफ्टों में निगरानी कर रहे हैं। बाजारपारा के तालाब के पास जाने से भी लोग डर रहे हैं कि कहीं मगरमच्छ हमला ना कर दे।


कोयरनाला से पहुंचा था मगरमच्छ
बताया जा रहा है कि, तोकापाल बाजारपारा के पास स्थित तालाब कोयर नाला के निकट है। बारिश के चलते नाला में बाढ़ होने से नाला का पानी तालाब से जुड़ गया था, इसलिए नाला से तालाब में मगरमच्छ पहुंचा था। ऐसा लगता है कि मगरमच्छ तालाब से नाला में चला गया है, इसलिए मगरमच्छ नहीं दिख रहा है।

तालाब के आसपास सतर्क रहें
चित्रकोट उप वन मंडलाधिकारी योगेश कुमार रात्रे ने बताया कि, तालाब में वन कर्मियों को तैनात किया गया। साथ ही वन कर्मियों को निर्देश दिया कि, वे तालाब के पास पहुंचने वाले लोगों को तालाब में नहाना प्रतिबंध किया गया है। साथ ही लोगों बताएं कि तालाब के आसपास सतर्क रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story