हिडमा गिरफ्तार: ओडिशा के कोरापुट जिले से पकड़ा गया बड़ा नक्सली, AK 47 से लैस था, नक्सल सामग्रियां भी बरामद

Naxalite leader Hidma in police custody
X

पुलिस की गिरफ्त में नक्सली लीडर हिडमा 

गुरुवार को उस समय ओडिशा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी जब एक आपरेशन के दौरान उसके हाथ कुंजम हिडमा उर्फ मोहन नामक बड़ा नक्सली लग गया।

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर कोरापुट जिले से पांच लाख के इनामी नक्सली कुंजम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास AK-47 हथियार के साथ बड़ी मात्रा में गोलियां और नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है।

दरअसल, ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ट्राई जंक्शन में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया था। पुलिस जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर ये भागने की कोशिश करने लगा और जंगल में जाकर छिप गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया। उसके पास से AK-47 समेत अन्य विस्फोटक सामान मिला और उसकी पहचान कुंजाम माड़वी हिड़मा उर्फ मोहन के रूप में हुई। वह बीजापुर जिले का रहने वाला है और कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई कई वारदातों में शामिल था।


बस्तर IG ने अफवाहों को बताया गलत
नक्सली नेता कुंजम हिडमा के पकड़े जाने पर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि, पुलिस ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर और खूंखार माओवादी माड़वी हिड़मा को पकड़ा है। जिसके बाद बस्तर IG सुंदरराज पी ने इस अफवाह को गलत बताया और कहा कि, ये वह हिड़मा नहीं है। CCM माड़वी हिड़मा एक करोड़ का इनामी है और वह अभी नहीं पकड़ा जा सका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story