बलौदाबाजार हिंसा: मुख्य आरोपी ने कोर्ट परिसर में फिर किया बवाल, पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी किशोर नवरंगे
कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले के मुख्य आरोपी ने कोर्ट परिसर में बवाल किया। जिसके बाद पुलिस गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी किशोर नवरंगे ने इससे पहले भी कानून की अवहेलना कर चूका है। हाल ही में उसे बलौदाबाजार हिंसा मामले में कोर्ट सेजमानत मिली थी। लेकिन आरोपी इसका फायदा उठाते हुए कानून को ही चुनौती दे रहा था।
दरअसल, पिछले साल 10 जून को बलौदाबाजार में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। आरोपी किशोर नवरंगे (उम्र 27 वर्ष) ने न्यायालय परिसर में मौजूद कर्मचारी को धमकाते हुए शासकीय कार्य में हस्तक्षेप किया। इस घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी देने सहित भारतीय दंड संहिता की आधा दर्जन गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपी किशोर नवरंगे पूर्व में बलौदाबाजार में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना का मुख्य आरोपी है। हाल ही में उसे न्यायालय से जमानत मिली थी। जमानत पर रिहा होने के कुछ ही दिन बाद दोबारा न्यायालय परिसर में इस तरह की गैरकानूनी हरकत करना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
