पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव: एसपी ने 15 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Balodabazar
X

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता 

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता ने 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती और पुलिसिंग कार्यों में सुचारु संचालन के उद्देश्य से उन्होंने 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के तहत 8 निरीक्षकों एवं 7 सहायक उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में थाना प्रभारी स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें थाना पलारी, लवन, गिधौरी, सुहेला आदि प्रमुख थाने शामिल हैं।



प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं-

1. निरीक्षक केसर पराग बंजारा को थाना लवन से सुहेला स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

2. निरीक्षक धीरेंद्र दुबे को थाना पलारी से गिद्धौरी स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बनाया गया है।

3. निरीक्षक अमित पाटले को सोहेला से स्थानांतरित कर लवन थाना प्रभारी बनाया गया

अन्य अधिकारियों को भी यातायात, रक्षित केन्द्र तथा विभिन्न थानों में प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार नवीन दायित्व सौंपे गए हैं।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय कार्यक्षमता बढ़ाने तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story