बलौदा बाजार में भव्य स्वतंत्रता दौड़: तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का जज़्बा

भव्य स्वतंत्रता दौड़
X

भव्य स्वतंत्रता दौड़

बलौदा बाजार जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्व जिला प्रशासन व खेल विभाग के सहयोग से भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन हुआ। सभी ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।

कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रयास में सुबह 7 बजे पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल खेल मैदान से आरंभ हुआ। दौड़ का मार्ग गौरव पथ रोड, यातायात कार्यालय, गार्डन चौक, तहसील कार्यालय रोड होते हुए पुनः पं. चक्रपाणी शुक्ल स्कूल खेल मैदान पर आकर समाप्त हुआ।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हर चेहरे पर देशभक्ति का जज़्बा और हाथों में तिरंगा लहराने का गर्व साफ झलक रहा था।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ये कहा-
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि, स्वतंत्रता दौड़ न केवल देश की एकता और अखंडता का संदेश देती है, बल्कि हमारे भीतर देशप्रेम की भावना को और प्रबल करती है। दौड़ के समापन पर उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ 'कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा' गीत गाकर माहौल को और अधिक जोश और उमंग से भर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story