स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बालोद दौरा: पुरूर स्वास्थ्य केंद्र को मिली सौगात, 68 लाख के विकास कार्यो की घोषणा

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
राहुल भूतड़ा - बालोद। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बालोद जिले के पुरूर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के किया औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली।
पुरूर स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5 अतिरिक्त कक्ष और बाउंड्रीवॉल साथ ही 2 उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए बाउंड्रीवाल बनाए जाएंगे। उन्होंने कुल 68 लाख के कार्यों की घोषणा की है। वहीं 1 डॉक्टर और 1 नर्स देने की बात भी कही है। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता पूर्व विधायक मौजूद रहे। मंत्री जायसवाल गुरुवार को बालोद जिले के दौरे पर हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बालोद जिले के पुरूर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के किया औचक निरीक्षण किया. @BalodDistrict #Chhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp pic.twitter.com/VEPewPisra
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 21, 2025
विदेश गए सीएम साय
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। विदेश रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा- जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग,ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम है। सीएम साय ने आगे कहा- प्रदेश में भी ऑटोमोबाइल्स,इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में अपार संभावना है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे। नई उद्योग नीति आने के बाद साढ़े 6 लाख करोड़ का निवेश आया है।
इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे।
दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम साय पहले दिल्ली जायेंगे। जहां पर सीएम साय दिल्ली में BJP के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। फिर इसके बाद वे जापान के लिए उड़ान भरेंगे। जापान यात्रा के बाद सीएम साय दक्षिण कोरिया भी जायेंगे। उनकी यह यात्रा 10 दिनों की होगी। बताया जा रहा है कि, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।
