ननों की गिरफ्तारी पर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- इसे राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं, सच सामने आयेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मंगलवार को बालोद पहुंचे। जहां वे पं. प्रदीप मिश्रा के बेटे पंडित राघव मिश्रा द्वारा आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में नन की गिरफ्तारी पर कहा कि, मामले की तहत तक जाने की जरूरत है।
दुर्ग में नन की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछे जाने पर किरण सिंह देव ने कहा कि, इस मामले को समझने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। मामले के तहत तक जाने की जरूरत है। कांग्रेस को इस मामले को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनो में सच सामने आयेगा। केरल से आए भाजपा महामंत्री पर उन्होंने कहा कि, रायपुर जाकर केरल से आए भाजपा महामंत्री से मुलाकात करने के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।
दुर्ग में नन की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, इस कांग्रेस को इस मामले को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनो में सच सामने आयेगा। pic.twitter.com/eNo1zTfl0T
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 29, 2025
दुर्ग रेलवे स्टेशन से नन हुई थी गिरफ्तार
बीते दिनों दो नन को जीआरपी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया था। दोनों नन के साथ तीन लड़कियां भी थीं ये लड़कियां नारायणपुर जिले की थी। इस दौरान बजरंग दल ने नन पर लड़कियों की तस्करी कर मतांतरण का आरोप लगाया था। इस बीच रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले का जमकर विरोध किया था। वहीं पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर सखी सेंटर भेज दिया था।
