मारा गया नक्सल चीफ: गृह मंत्री शाह बोले- जवानों ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

गृह मंत्री शाह बोले- जवानों ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
X

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता पर जवानों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन में जवानों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता पर जवानों की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, जवानों ने नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं।

उन्होंने आगे लिखा, नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों ने एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।

54 नक्सली गिरफ्तार, कईयों ने किया आत्मसमर्पण

यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story