नकली खाद की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई: सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया, गोदाम सील

X
गोदाम में मिली कई बोरियां
By - Yaminee Pande |3 Jun 2025 10:03 AM
सरगुजा जिले में नकली खाद की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। क़ृषि विभाग की टीम ने नकली खाद की आशंका पर गोदाम सील कर दिया।
संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नकली खाद की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। लुड्रा ब्लाक के उदारी गांव में नकली खाद की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच के लिए सैंपल लिया गया। क़ृषि विभाग की टीम ने नकली खाद की आशंका पर गोदाम सील कर दिया।
अंबिकापुर। नकली खाद की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग की टीम ने किया गोदाम सील#ambikapur #surajpur #agriculturedepartment pic.twitter.com/vl943ops6c
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 3, 2025
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में नकली खाद की बिक्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम वहां पर पहुंची और जांच की। गोदाम में एक हजार से ज्यादा बोरियां मिली। किराना दुकानों में खाद और कीट नाशक बिक रहा है। टीम ने जांच के सैंपल लिए और गोदाम को सील कर दिया।
